मेरठ, जुलाई 15 -- 22 जुलाई को प्रस्तावित चौ.चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को 186 मेडल दिए जाएंगे। एक-एक मेधावी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक जबकि दो मेधावियों को चौ.चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार मिलेगा। 2026 के लिए 119 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक और 62 प्रायोजित पदक दिए जाएंगे। 2025 में एक छात्र को भी कुलपति स्वर्ण पदक मिलेगा। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय हुआ। कार्यपरिषद ने 54 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि देने पर भी मुहर लगा दी। प्रो.मृदुल गुप्ता निदेशक, प्रो. अलका उपनिदेशक नियुक्त

कार्यपरिषद के निर्णय कार्यपरिषद ने विभिन्न विभागों में सेल्फ फाइनेंस स्कीम में हाल में हुए इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के चयन की घोषणा भी की। हा...