कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मौसम बदलने के बाद भी जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि खांसी जुकाम का पकोप भी कहर ढा रहा है। बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1841 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनका इलाज कर दवाइयां वितरित की गईं। जनपद में मौसम बदलने के बाद बुखार के साथ जुकाम खांसी , पेट व सीने में दर्द के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पीड़ित मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार के 141 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जबकि जुकाम खांसी के 114, पेट दर्द आदि के 146 म...