हापुड़, अप्रैल 4 -- सीसीएसयू यूजी, पीजी की परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ में 1841 परीक्षार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। जबकि 170 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई। सीसीएसयू ने यूजी एवं पीजी परीक्षा के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ को केंद्र बनाया है। इसमें रोजाना परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। शनिवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों में यूजी, पीजी के 1841 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 170 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा से पहले गेट पर चेकिंग करके प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जद में परीक्षाएं चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...