रिषिकेष, अप्रैल 7 -- संजय शर्मा। डोईवाला ब्लॉक के 184 प्राथमिक और अपर प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया है। विद्यालयों में नवीन प्रवेश लेने वाले 733 बच्चों को स्वागत करते हुए उन्हें किताब-कॉपियों का वितरण भी किया गया। फूल-माला और तिलक लगाकर स्वागत होने पर बच्चों में उत्साह भी नजर आया। मंगलवार ब्लॉक के 139 प्राथमिक और 45 अपर प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने बच्चों को स्वागत करते हुए उनपर पुष्पवर्षा भी की। खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल ने बताया कि प्राथमिक में 344 और अपर प्राथमिक विद्यालय में 429 बच्चों ने प्रवेश लिया। वहीं, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल 46 छात्र-छात्राओं के नवीन प्रवेश स्वागत भी किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.