अररिया, मई 24 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब के साथ चोरी की बाइक समेत चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर यह कार्रवाई की है। नवाबगंज बूचड़ टोला के समीप एक बाइक पर बोरी में लोड 27 लीटर नेपाली शराब एवं अमरोरी गांव के समीप एक बाइक पर लोड बोरी में 91 लीटर शराब बरामद किया गया। वहीं नवाबगंज दुर्गा मंदिर के समीप एक बाइक पर नेपाल से लाए जा रहे 56 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस तरह छापेमारी में कुल 183 लीटर शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार शराब तस्करों में फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर निवासी सुमित कुमार एवं मुन्ना कुमार, सुपौल जिले के करजाईन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दहगामा निवासी सुबेस कुमार व बलुआ ...