भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 155 दो पहिया तथा 27 चार पहिया समेत कुल 182 वाहनों का चालान किया। दुर्गागंज थाने के एसआई राजेश सिंह ने वारंटी फूलचंद एवं लालचंद निवासी रामपुर हरनाम को गिरफ्तार किया। उधर, कोइरौना थाने की पुलिस ने चंदापुर से दो, ऊंज ने मंगापट्टी से एक, औराई ने घमहापुर से दो, चकहरदयाल से छह लोगों के साथ ही कुल 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...