रिषिकेष, फरवरी 21 -- विकासखंड यमकेश्वर के बनचूरी में शनिवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत शनिवा आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में 40 शिकायतें दर्ज हुईं। 182 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मामले मौके पर निस्तारित नहीं हो सके हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में कुल 40 शिकायतें दर्ज की गयी। संबंधित विभागों की सक्रियता के चलते अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.