मुजफ्फरपुर, जून 22 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने की पुलिस ने रविवार को विजय छपरा के पास छापेमारी कर 182 लीटर शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल तीन गाड़ियों को भी जब्त किया है।थानेदार शरत कुमार ​ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में शराब की एक बड़ी खेप पहुंची है। इसके बाद पुलिस टीम ने विजय छपरा वार्ड नंबर-07 के पास घेराबंदी की। वहां पुलिस ने एक चारपहिया वाहन और दो बाइक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान तीनों वाहन से कुल 182 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में शामिल चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 182 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, तीन गाड़ियां जब्त इसमें वैशाली का महुआ निवासी ​मुकेश कुमार उर्फ कल्लू, अहियापुर का ​दीनानाथ सहनी, ​बृज कुमार ...