छपरा, मई 11 -- तरैया । थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 182 लीटर देसी चूल्हाई शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही शराब विक्रेता राहुल कुमार भागने लगा, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दो प्राथमिकी दर्ज,आठ नामजद चापाकल गाड़ने के विवाद में मारपीट तरैया । थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में सोमवार को चापाकल गाड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रोहित कुमार, नीरज कुमार और ज्ञानचंद राउत शामिल हैं। रोहित कुमार और नीरज कुमार को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल र...