1811 किसानों तक पहुंची वैज्ञानिक खेती की जानकारी, गांवों में लगा 'सरकार आपके द्वार' शिविर
कन्नौज, जून 15 -- कन्नौज। किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती की तकनीकों से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न गांवों में "सघन खेत बचाओ अभियान" और "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में 1811 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वैज्ञानिक खेती, मृदा संरक्षण और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविरों का आयोजन विकास खंड कन्नौज के बैसापुर पट्टी व महचंदापुर, उमर्दा के महसैइयां व जैनपुर तथा तालग्राम के भवानीसराय व मुंडाला गांवों में किया गया। कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती, हरी खाद, नैनो उर्वरक, दलहन-तिलहन प्रोत्साहन तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.