देहरादून, अप्रैल 10 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 181 ग्राम चरस के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि गुरुवार रात को झूलापुल से तिकोना पार्क जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि देख एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 181 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान आसिफ निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खुद नशे का आदी है और स्थानीय स्तर पर चरस खरीदकर उसका कुछ हिस्सा बेच देता था, जबकि बाकी खुद इस्तेमाल करता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आसिफ पर पहले भी लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मा...