बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। डीडीसी परिसर स्थित जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में गुरुवार की देर शाम पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और नाजिर जीवेन्द्र कुमार सिंह को 1800 रुपये नगद लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की छापेमारी में डीडब्ल्यूओ व नाजिर के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम ने घूसखोर जिला कल्याणपुर अधिकारी व नाजिर को पकड़ कर सर्किट हाउस ले गयी। जहां सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को भागलपुर में निगरानी के विशेष न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। निगरानी विभाग के डीएसपी व इस कांड के अनुसंधानकर्ता शिव कुमार साह ने बताया कि बछबाड़ा के स्व. सुरेश राम के पुत्र मुकेश राम ने पटना निगरानी में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.