नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जो हुआ, उसे इजराइली मीडिया अब बड़ी तबाही से बचे मामले के रूप में बता रहा है। यूं कहें तो 9/11 से तुलना किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमानी को-पायलट पर विमान गिराने की कोशिश का आरोप है। दूसरी ओर चाकू लगने के बाद भी भारतीय कैप्टन ने सूझबूझ दिखाई और प्लेन को संभाला। इसके बाद यात्रियों में सवार दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान को सऊदी अरब के तबूक में उतारा। इस वजह से 180 से ज्यादा लोगों की जान बच गई। इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट में भारतीय कैप्टन और ओमानी को-पायलट के बीच झगड़ा हुआ था था। चाकू लगने के बाद भी भारतीय कैप्टन ने विमान को संभाला और उसे क्रैश होने से बचा लिया।विमान में क्या हुआ था? इजराइल के वाईनेट न्यूज और चैनल 12 की रिपोर्ट ...