आरा, फरवरी 14 -- आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के 180 बेरोजगारों को जल्द ही रोजगार मिलेगा। इसके लिए जिला कृषि कार्यालय परिसर में 17 फरवरी को जॉब कैंप का आयोजन जिला नियोजनालय की ओर से किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग चार निजी कंपनी कंपनियां भाग ले रही हैं। अभ्यर्थियों का चयन ऑन द स्पॉट किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नियोजन कैंप चलेगा। जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से जॉब कैंप की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार नियोजन का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.