सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सोमवार को विशेष जांच शिविर लगा। शुभारंभ उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने किया। क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जरूरी जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 180 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। शिविर में डॉ. एसपी राय, डॉ. एजाज अहमद, एलटी मोहन कुमार कर्ण, आदित्य कुमार, अजीत कुमार, एएनएम सुधा कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.