बदायूं, जून 18 -- बदायूं। मुरादाबाद- फर्रूखाबाद (एमएफ) हाईवे का चौड़ीकरण कराया जायेगा। इसके लिए पीडब्लूडी की ओर से प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव मंजूर होते ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। चौड़ीकरण होने से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर बदायूं से उसावां तक चौड़ीकरण हो चुका है, लेकिन बदायूं से चंदौसी तक चौड़ीकरण होना बाकी है। जिसकी प्रक्रिया विगत वर्ष से चल रही है, लेकिन पूर्व में भेजा गया प्रस्ताव किन्हीं कारणों से मंजूर नहीं हुआ। शासन ने पुनः संशोधित प्रस्ताव मांगा, जिसके लिए पीडब्लूडी के निर्माण खंड की ओर से बनाकर भेज दिया गया है। इस बार जो प्रस्ताव भेजा गया है वह दो भाग में है। पहला भाग बदायूं से सैदपुर और दूसरा भाग सैदपुर से चंदौसी तक है। इन दोनों भाग की कुल लंबाई 56 किलोमीटर है, जिस...