गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लोक निर्माण विभाग में एक पीपी का पुल बनाने का एस्टीमेट एक ठेकेदार ने 75 प्रतिशत बिलो रेट पर टेंडर डाला है। पीडब्ल्यूडी में इसका टेंडर खुला तो ठेकेदार और अभियंता चौंक गए। ऐसे में चर्चा है कि पांच ठेकेदारों में सबसे कम रेट डालने वालों को ही काम मिलना तय है। इसके साथ ही इतने कम रुपये में होने वाले काम की गुणवत्ता पर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल कौड़ीराम ब्लाक के कोठा घाट पांटून पुल (पीपा पुल) के रिपेयर का काम होना है। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो की है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था। टेंडर में पांच फर्मों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को इसका टेंडर खोला गया तो विभाग के अभियंता के साथ अन्य ठेकेदार भी चौंक उठे। बतातें हैं कि मेसर्स मां शारदा निर्माण ने 75. 31 प्रतिशत कम दर पर टे...