गिरडीह, जुलाई 12 -- गिरिडीह। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने बैठक कर की। बैठक में प्रखंडवार एवं विधानसभावार अभियान की प्रगति की समीक्षा कर उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। बताया गया कि जिले में 2112570 गणना प्रपत्रों के वितरण के लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 1871960 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 88.61 प्रतिशत है। इस प्रगति पर डीसी ने शेष गणना प्रपत्रों का वितरण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसआइआर: जिला में 7...