देहरादून, मई 12 -- रुड़की। लंढौरा क्षेत्र के पीठ बाजार में एसटीएफ और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल सोमवार रात को बरामद किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फारूख पुत्र महमूद निवासी भारापुर भौरी, बहादराबाद अपने साथी के साथ बाइक से नशीली दवाइयों की खेप लेकर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो फारूख और उसका साथी बाइक छोड़कर खेतों की ओर फरार हो गए। बरामद कैप्सूल एक पार्सल बॉक्स में रखे थे। ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच में बताया की यह प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल है। पुलिस ने बाइक और नशीली दवाइयों को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...