बिहारशरीफ, जून 17 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के 23 केंद्रों पर बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 17 हजार 903 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि पहली पाली में 15 हजार 912 में से आठ हजार 929 तो दूसरी पाली में आठ हजार 974 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए 92 मजिस्ट्रेट को लगाया गया था। इससे पहले परीक्षा को लेकर दिनभर शहर में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। जाम से बचने के लिए शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी। परीक्षार्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने लगे थे। यह भी पढ़ें- सिपाही परीक्षा को ले दो स्पेश्ल ट्रेनें सासाराम से गया रवाना परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के कई मार्गों में थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गयी। यह भ...