सीवान, जून 13 -- गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर स्थानीय प्रशासन की कड़ी निगरानी में जप्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान सीओ डॉ विकास कुमार मौजूद थे। पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 18 सौ लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह शराब कुल 09 कांडों में जब्त की गई थी। जिसे विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ताकि विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एएसआइ रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। ...