बहराइच, नवम्बर 18 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 5 के अनुसार जिले की 15-49 वर्ष आयु वर्ग की 48.8% महिलाएं एनीमिक हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से आयरन फोलिक एसिड वितरण, पोषण परामर्श और स्वच्छता जनजागरूकता पर काम कर रहा है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हो रहा है। इससे स्वच्छता और पोषण के साथ संवर रहा मातृत्व स्वास्थ्य भी संवर रहा है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार का कहना है कि अब मातृत्व देखभाल प्रसव तक सीमित नहीं है, बल्कि मां और बच्चे के समग्र स्वास्थ्य का हिस्सा बन चुकी है। समुदाय में जागरूकता बढ़ रही है, पर पोषण और स्वच्छता पर निरंतर प्रयास जरूरी है। एसीएमओ डॉ. संतोष राणा ने बताया कि अब जिले में 97 प्रतिशत से अधिक प्रसव अस्पतालों में होते हैं। वहां संक्रमण-रोधी प्रसव सेवाएं, स्वच्छ प्रसव कक्ष ...