देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। ठाढ़ीदुलमपुर मां जगदंबा कॉलोनी अवस्थित गंगा विश्व शांति सद्भावनाधाम में 18 से 26 फरवरी तक आयोजित भव्य महापुराण ज्ञान यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को गंगा विश्व शांति सद्भावनाधाम के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय ने पतंजलि परिवार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसकी अध्यक्षता भारत स्वाभिमान न्यास के संरक्षक संजय मालवीय एवं जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने संयुक्त रुप से की। मौके पर बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की पतंजलि के एक सौ से अधिक महिला-पुरुष कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में तन,मन, धन से सहयोग करेंगे। इसके लिए अलग-अलग टीम बनाकर अलग-अलग समय में अपना योगदान देंगे। बैठक के बाद सद्भावानाधाम के अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा पतंजलि की टीम ने लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.