दरभंगा, सितम्बर 10 -- दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-26 के साथ-साथ आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-25 तथा आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-26 के पूर्ववर्ती छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि दो पालियों में लगातार यह परीक्षा शुक्रवार 18 सितंबर से बुधवार 23 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा रविवार 20 सितंबर को भी दोनों पालियों में होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय मुख्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग को बनाया गया है। पहली पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी। इस आशय की सूचना जारी कर दी गयी है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जिले के 16 केंद्रों पर होगी छठे सेमेस्टर की परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्...