रामगढ़, जून 17 -- रामगढ़। आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 18 से 20 जून तक जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर में दाखिल-खारिज, पंजी-2 में सुधार, लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार 18 जून को 30 एवं 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित आपत्ति सहित एवं आपत्ति रहित दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन किया जाएगा। 19 जून को पंजी-2 में सुधार तथा लगान रसीद से संबंधित मामलों का निस्तारण होगा, जबकि 20 जून को अन्य राजस्व मामलों का समाधान किया जाएगा।

आवेदनों का निपटारा अंचल अधिकार...