अंबेडकर नगर, जुलाई 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पिछले वर्ष की अपेक्षा जल्दी होगा। परिषद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्रों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इससे परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनेगी। परिषद के सचिव की तरफ से भेजे गए निर्देश की जानकारी देते हुए डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाचार्य 20 जुलाई 2026 तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों के भौतिक संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं का विवरण ऑनलाइन अपलोड करेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक जमा कर...