प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के लिपिकीय एवं तकनीशियन संवर्ग के कर्मचारियों ने करीब 18 वर्षों से बंद अंतर्निगमीय स्थानांतरण (आमेलन) प्रक्रिया को दोबारा खोलने की मांग उठाई है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2008 के बाद उन्हें एक डिस्कॉम से दूसरे डिस्कॉम में स्थानांतरण का कोई अवसर नहीं मिला, जबकि 2013 से 2024 तक भर्ती हुए कई कर्मचारी आज भी अपने गृह जनपद से 500 से एक किलोमीटर दूर कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि महिला, दिव्यांग और पारिवारिक कारणों वाले मामलों में भी स्थानांतरण पर विचार नहीं किया जा रहा, जबकि शासन की स्थानांतरण नीति में ऐसे प्रावधान मौजूद हैं। उनका आरोप है कि अभियंता संवर्ग को अंतर्निगमीय स्थानांतरण की सुविधा मिलती है, लेकिन समूह-ग के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया...