गिरडीह, मार्च 15 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कोर्ट से सजा सुनाने के बाद 18 वर्षों से फरार चल रहे महिला प्रताड़ना के आरोपी नंदलाल पंडित को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी मानजोरी पंचायत के हाड़ोडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 1995 में महिला प्रताड़ना के आरोप में नंदलाल पंडित के विरूद्ध गिरिडीह कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई चली और दिनांक 8/8/2008 में कोर्ट द्वारा उनके विरूद्ध कारावास की सजा सुनाई गई। सजा के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार उनके घर पर छापामारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आरोपी के मुंबई, पुने में होने की बात का पता चल रहा था। जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इस बीच शुक्रवार की रात आरोपी के घर में होने की थाना ...