बहराइच, मार्च 12 -- बहराइच,संवाददाता। पिछले तीन दिनों से तराई का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। गुरुवार को भोर से ही घना घुंध छाया रहा। बिल्कुल कोहरे जैसे हालात बने रहे। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आएं तो पुरवा हवाएं चलने से तापमान पर ही इसका असर दिखा। मौसम वैज्ञानिक 18 साल पूर्व भी मार्च के महीने में ऐसे ही मौसम के रहने की बात कह रहे हैं,हालांकि दो दिन बाद बारिश होन की संभावना भी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही पुरवा हवाओं की वजह से तराई के मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार की आधीरात से ही धुंध छाने लगे। गुरुवार की दोपहर तक हालात उसी तरह रहे। वर्ष 2008 में मार्च के महीने में कुछ ऐसे ही मौसम की तस्वीर रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र बताते हैं कि इससे फसलों के प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा,लेकिन सुबह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.