प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। प्रदेशभर के लगभग 150 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज समेत समकक्ष पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। 2008 के बाद बहुप्रतीक्षित प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी के साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के तकरीबन 300 प्रधानाध्यापकों (लगभग 150 महिला व 150 पुरुष) के प्रमोशन की प्रक्रिया भी आठ साल बाद पूरी हो गई है। इससे पहले 2018 में प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति हुई थी। नियमावली में संशोधन के बाद बीईओ के 34 प्रतिशत पदों पर तथा प्रधानाध्यापक (महिला एवं पुरुष शाखा) के 33-33 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की जा रही है। यह भी पढ़ें- 53 साल बाद बदली बाबुओं की भर्ती नियमावली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में गुरुवार और शुक्रवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की ब...