बिहारशरीफ, मार्च 16 -- शहर के कटरापर मोहल्ले में पुराने अस्पताल परिसर में बनेगा भवन जन्मजात बीमारियों की पहचान और इलाज की होगी व्यवस्था फोटो : हॉस्पीटल-सदर अस्पताल का भवन। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों व किशोरों के लिए जिले में पहला डीईआईसी (डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर) बनाया जाएगा। जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। कटरापर मोहल्ले के पास पुराने अस्पताल की जमीन पर करीब 11 हजार 388 वर्गफुट में भवन बनाया जाएगा। सीएस डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि यह केंद्र आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत संचालित होगा। यहां 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात बीमारियों, शारीरिक विकारों तथा विकास से जुड़ी समस्याओं की पहचान और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सक कर...