भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर। जिला शिक्षा कार्यालय ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 18 शिक्षकों के चिकित्सा अवकाश को असाधारण अवकाश में परिवर्तित कर स्वीकृति दी है। यह निर्णय बिहार सेवा संहिता के तहत लिया गया। इन शिक्षकों द्वारा पूर्व में चिकित्सा अवकाश के लिए आवेदन दिया था, लेकिन सेवा अवधि एवं अन्य निर्धारित शर्तों के अनुरूप पात्रता पूरी नहीं होने के कारण उनके अवकाश को असाधारण अवकाश में परिवर्तित किया गया है। सूची में शामिल शिक्षकों में सन्हौला, कहलगांव, गोपालपुर, नगर निगम सहित विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में कार्यरत हैं। इधर, शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार अब शिक्षकों के अवकाश आवेदन सीधे जिला कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से दो दिनों के भीतर जिला मुख्यालय को भेजना होगा। ...