आजमगढ़, नवम्बर 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को दी जा रही विशेष शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन ने जिले के 18 विशेष शिक्षकों को स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया है। 12 नवंबर को लखनऊ में उनकी स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग से प्राप्त फीडबैक के आधार पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में कुल 69 विशेष शिक्षक कार्यरत हैं। वे परिषदीय स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते हैं। इनमें से चयनित 18 शिक्षकों को शासन स्तर पर स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। इस प्रक्रिया में शिक्षकों के शिक्षण कौशल, दिव्यांग बच्चों के साथ उनके व्यवहार, शिक्षण सामग्री के प्रयोग और समावेशी शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण की जांच की जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुसार, स्क्रीनिंग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.