गंगापार, जून 27 -- हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों की याद में कस्बा भारतगंज में रविवार (12 मोहर्रम) की रात नमाज-ए-ईशा के बाद 18वें जिक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन कस्बा भारतगंज, कटरा इमाम चौक के पास होगा। शायर कैसर रजा (जबलपुर) और महताब दानिश (फूलपुर) कलाम पेश करेंगे। वहीं मौलाना सैय्यद हस्सान बिन नूर (बाराबंकी) एवं मौलाना डॉ. आसिफ रजा सैफी (प्रतापगढ़) तकरीर करते हुए कर्बला की अजीम कुर्बानियों पर प्रकाश डालेंगे। उक्त जानकारी रजा मिशन कमेटी के सदस्यों ने दी। यह भी पढ़ें- या हुसैन की सदाओं के बीच निकला यौमे आशूरा का मातमी जुलूस यह भी पढ़ें- हुसैनाबाद में नमाज के बाद पारंपरिक रूप से निकाला गया मुहर्रम का जुलूस यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर निकला जुलूस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...