अलीगढ़, सितम्बर 2 -- अलीगढ़। अलीगढ़ जंक्शन जीआरपी ने 18 वर्षों से फरार वारंटी को बुधवार को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी अलीगढ़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त व चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा 18 वर्ष से फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त शिवराज को घर से गिरफ्तार किया गया। वारंटी शिवराज पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम दमनपुरा, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस, उम्र करीब 35 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कुलदीप मलिक, चौकी प्रभारी हाथरस जंक्शन, कां. उत्तम सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...