मेरठ, जनवरी 7 -- मवाना। एएस इंटर कॉलेज मवाना में भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र 45 हस्तिनापुर में एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह तथा प्रधानाचार्य व स्वीप कोर्डिनेटर डॉ.मेघराज सिंह ने किया। एसडीएम ने बताया कि जो मतदाता अन्य जगह ट्रांसफर हो गए, उनके वोट अब केवल एक ही जगह होगी तथा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई उनका नाम सूची से पृथक कर दिया गया है परंतु जिनकी उम्र एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण होगी उन्हें नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का प्रथम अवसर प्राप्त होगा। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार जताया। संचालन नोडल अधिकारी कोआर्डिनेटर अंजू सिंह के निर्देशन मे...