दुमका, सितम्बर 9 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के संदेश वाचन एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू ने की। इस अवसर पर उन छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रपत्र-6 भरने का अवसर दिया गया। जिनकी आयु 01.10.2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, ताकि सभी पात्र छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में नियमानुसार दर्ज कराया जा सके। विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को भारत निर्वाचन आयोग के संदेश से अवगत कराते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदाता पहचान एवं निर्वाचन प्रक्रिय...