जामताड़ा, मार्च 18 -- 18 वर्षों बाद भी ठोस कचरा प्रबंधन का नहीं हुआ स्थायी समाधान -बजबजाती दुर्गंध और सड़ांध से राहगीर परेशान, बंद पड़ा है कचरा निस्तारण प्लांटजामताड़ा, प्रतिनिधि।शहर की सफाई व्यवस्था दम तोड़ रही है। पिछले 18 वर्षों से नगर पंचायत द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन के बड़े-बड़े दावे तो किए गए। लेकिन जमीनी हकीकत आज भी जस की तस बनी हुई है। आलम यह है कि आज भी सैंकड़ों टन शहर का कचरा शहर के बीचो बीच डंप किया जा रहा है। वह भी जिले के सबसे रिहायशी इलाके में। डंपिंग स्थल के समीप डीसी, एसपी, डीडीसी, डीएसपी मुख्यालय सहित कई वरीय पदाधिकारियों का आवास है। जहां कचरे का दुर्गंध अक्सर पहुंचते रहता है। बावजूद इसका स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। जबकि प्रतिदिन जिले के वरीय पदाधिकारी का आना-जाना कंबाइंड बिल्डिंग सड़क से होता है और यह कचरे का ढेर मुंह चिढ...