झांसी, जून 20 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत पावर हाउस के पास मऊदेहात में एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊदेहात निवासी हरिशंकर अहिरवार का 18 वर्षीय बेटा योगेश बीती देर रात घर पर था। तभी परिजन अपने कामों व्यस्त हो गया। इसी बीच वह अंदर के कमरे में गया। वहां उसने रस्सी के सहारे फंदा बनाया और झूल गया। काफी देर तक उसकी कोई आहट नहीं हुई। जिससे परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फंदे पर झूल रहा था। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि पता नहीं उसने यह कदम क्यों उठाया है। घर पर कोई बात नहीं थ...