हाजीपुर, जून 3 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू . थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाजितपुर स्थित टेकन चौक के पास एक घर में छापेमारी कर बियर एवं विदेशी शराब बरामद की है। इसको लेकर सहदेई थाना की पुलिस ने बाजितपुर चकस्तुरी टेकन चौक निवासी विलट राय के पुत्र अनिल कुमार राय पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सूचना मिली थी कि अनिल कुमार राय अपने घर में शराब रखे हुए है। दो मंजिला मकान में छापेमारी की गई, तो एक बक्सा में 27 पीस बियर और 50 एमएल के छह पीस विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से कारोबारी अनिल कुमार राय भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- 18 लीटर शराब बरामद, एक पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। राजेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...