सासाराम, मार्च 14 -- बिक्रमगंज। काराकाट थाना क्षेत्र के नाद गांव में पुलिस ने 18 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार की है। बताया कि नाद निवासी राम ईश्वर पासवान उर्फ बिगाड़ी पासवान के पुत्र पंकज कुमार को गांव के ही स्कूल के समीप से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 18 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...