कटिहार, मई 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। डंडखोरा थाना क्षेत्र के माधेली सड़क पर पुलिस को देखकर भाग रहे एक बाइक सवार विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष विजय कुमार को सूचना मिली थी कि बाइक सवार विदेशी शराब लेकर डंडखोरा की ओर आ रहा है। वाहन चेकिंग के क्रम में संबंधित बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पास से 18 लीटर विदेशी शराब और बाइक जब्त किया गया है। आरोपी की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के रहिका निवासी संजीत कुमार के रूप में किया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक सवार शराब के साथ गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटिहार : विदेशी शराब के साथ बाइक सवार धराया यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.