कटिहार, जुलाई 14 -- फलका।एक संवाददाता सूबे में पूर्ण शराबबंदी कानून को धरातल पर उतारने के लिए फलका पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला की पहचान फलका थाना क्षेत्र के रहटा गांव निवासी के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके पास से कुल 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि एक महिला गेड़ाबाड़ी की ओर से विदेशी शराब लेकर रहटा गांव की तरफ जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी की गयी। इस दौरान स्टेट हाइवे -77 पर गोपालपट्टी...