प्रयागराज, अप्रैल 14 -- अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति की मासिक बैठक मंगलवार को भावापुर में हुई। अध्यक्षता राजबली शर्मा ने की, जबकि संचालन शेषमणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में 8वें वेतन आयोग, पेंशनरों की समस्याओं, रेलवे अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था और संबद्ध निजी अस्पतालों में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी मनाई गई। बैठक में नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई गई। इस दौरान ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन के एससीआर जोन के महामंत्री आरएन सिंह ने कहा कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशनरों के मुद्दों को शामिल नहीं किया गया है, जिससे देशभर के लाखों पेंशनरों, खासकर करीब 18 लाख रेलवे पेंशनरों के साथ अन्याय की आशंका है। इसके अलावा बैठक ...