नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को दिए गए पैसों को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया है कि 18 लाख महिलाओं को इस योजना की पहली किश्त और 1 करोड़ से ज्यादा जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को दूसरी किश्त नहीं मिली है। यहां आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाखों महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये भेजने का दावा किया गया था। इस योजना को स्वीकृति 30 अगस्त 2025 को बिहार कैबिनेट ने दी थी। सात सितंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की शुरुआत की थी। पहली बार 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 लाख महिलाओं के खात...