18 लाख की ठगी में साइबर क्राइम पुलिस ने वापस करए छह लाख
लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ,संवाददाता। टीराज इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के मालिक से 18 लाख रुपये साइबर फ्रॉड के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने 6 लाख रुपये पीड़ित के वापस करा दिए हैं। वहीं 5.50 लाख रुपये की रकम भी फ्रीज है।पुलिस के मुताबिक, टीराज इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के कुलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके अकाउंट्स विभाग को उनके बेटे के नाम से वॉट्स ऐप मेसेज मिला, जिसमें तत्काल धनराशि भेजने को कहा गया। संदेश पर भरोसा कर कर्मचारियों ने 18 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में बेटे से बातचीत में ठगी का खुलासा हुआ। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की पुलिस ने इस मामले में ग्वालियर निवासी भीष्म भदौरिया, हर्ष आर्य और अमित सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के 6 लाख रुपये वापस करा दिए हैं। 5.50 लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.