बक्सर, दिसम्बर 12 -- पेज तीन के लिए ------- धान अधिप्राप्ति 11 मिलरों को जल्द वेरिफिकेशन करने का दिया आदेश 18875 किसानों ने धान अधिप्राप्ति को दिया है आवेदन बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित करते हुए लक्ष्य के अनुसार अधिप्राप्ति कर ली जाए। साथ ही अधिप्राप्ति वाले धान को मिलरों के पास भेजने के लिए तेजी लायी जा रही है। ताकि ससमय धान की कुटाई हो सके। 18 मिलरों ने अपना आवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। इसमें सात का वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इनके मिल की स्वीकृति मिल जाएगी। वहीं अन्य 11 मिलरों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। धान अधिप्राप्ति के लिए जिले के 18875 किसानों ने अपना...