मुजफ्फरपुर, जून 28 -- औराई। बैगना निजामत से 18 महीने से लापता 25 वर्षीय सोनू कुमार रविवार को घर पहुंचा। उसे दरभंगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बलुआही निवासी वार्ड मेंबर राजेश यादव ने परिजनों से मिलाया। राजेश यादव ने बताया कि युवक साधु के वेश में भटक रहा था। युवक की मानसिक स्थिति में ठीक नहीं थी। उसे अपने घर लाकर खाना खिलाया तथा चिकित्सक से इलाज कराया। कुछ दिनों बाद उसकी दिमागी हालत ठीक होने लगी। वह घर का पता बताया, जिसके बाद युवक को बैगना निजामत उसके गांव लाकर परिवार को सौंप दिया। ग्रामीण मालाकार संघ के अध्यक्ष नवनीत कुमार मुकुल ने राजेश यादव को साधुवाद दिया। यह भी पढ़ें- 18 माह से लापता युवक को परिवार से मिलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...