मैनपुरी, जून 18 -- कस्बा के एमाहसननगर रोड स्थित नलकूप पिछले 18 माह से खराब पड़ा था। हिन्दुस्तान ने खबर को 15 जून के अंक में प्रकाशित किया तो प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। गुरुवार को विभागीय टीम ने पहुंचकर नलकूप की खराब मोटर को ठीक करवा दिया। अब नलकूप द्वारा सिंचाई की जा रही है। नलकूप ठीक होने के बाद किसानों ने प्रशासन और हिन्दुस्तान अखबार का आभार जताया है। किसान गुड्डू जोशी ने बताया था कि नलकूप खराब होने की सूचना अधिकारियों को कई बार दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री पोर्टल, 1076 पर शिकायत की गई थी परंतु गलत रिपोर्ट लगाकर नलकूप को चालू दिखा दिया गया। यह भी पढ़ें- 18 माह से खराब पड़ा सरकारी नलकूप हुआ ठीक सोनू शाक्य ने बताया कि इस नलकूप से 250 बीघा फसल की सिंचाई होती है। हिन्दुस्तान ने 15 जून के अंक में किसानों की समस्या को...