हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह, महासचिव बलवीर सिंह, छविनाथ, विक्रमलाल आदि किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि डेढ़ वर्ष तक लगातार ज्ञापन दिए गए। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। इससे किसानों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों को एकमुश्त बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल बनाया जाए। ऐसा न होने पर दो जनवरी के बाद किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। कुछ बिजली की लाइनों से नलकूप की लाइन अलग कर दी गई है। उनको दिन में तीन बार में दो-दो घंटे करके बिजली दी जाती है। ऐसा करने के बजाय एकमुश्त आठ घंटे लगातार आपूर्ति की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...